हापुड़, अप्रैल 4 -- शनिवार को झलकारी बाई के शहादत दिवस को नगर पालिका परिषद के सामने पिलर नंबर 102 पर बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रहरी अमित कुमार ने वीरांगना के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी राष्ट्रभक्ति, साहस और पराक्रम से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि झलकारी बाई ने विपरीत परिस्थितियों में भी अदम्य साहस का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। कार्यक्रम में दुष्यंत कोरी, गौरव कोरी, बृजमोहन सिंह नगर अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ, लाल सिंह, थान सिंह, बंटी और योगेंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि झलकारी बाई का त्याग और बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है और उनकी वीरता की गाथा सदैव याद रखी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.