वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका शुरू किया है। आधार कार्ड में अटैच मोबाइल नंबर बदलवाकर डिजिटल लॉकर में सुरक्षित डॉक्यूमेंट तक पहुंच बना ली। इसके जरिए करीब 50 लाख रुपये के पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर दिया। प्रकरण में अपर पुलिस आयुक्त अपराध के आदेश पर भेलूपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। न्यू कालोनी ककरमत्ता पटिया निवासी आकाश कुमार सिंह ने अपर पुलिस आयुक्त को बताया कि उनके आधार कार्ड से जुड़ा उनका मोबाइल नंबर किसी जालसाज ने बदलवा दिया। नया मोबाइल नंबर फीड करा दिया। इसके जरिए उनके डिजिटल लॉकर में रखे शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत डॉक्यूमेंट्स तक पहुंच गया। यह भी पढ़ें- आधार कार्ड का नम्बर बदलवा 50 लाख के लोन के लिए किया आवेदन कई कंपनियों से करीब 50 लाख के लोन के लिए आवेदन किया गया है। स...