आधार कार्ड से बिना ओटीपी के नही निकलेगा पैसा, ठगी पर लगेगा अंकुश
शामली, सितम्बर 11 -- हसनपुर लुहारी। डिजिटल बैंकिंग और आधार सक्षम भुगतान प्रणाली के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए नया नियम लागू किया गया है। अब जन सेवा केंद्रों या बैंक सीएसपी केंद्रों पर आधार कार्ड के जरिए पांच रुपये से अधिक की राशि निकालने पर बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट के साथ-साथ ओटीपी वन टाइम पासवर्ड सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। हाल के दिनों में ग्रामीण अंचलों में फर्जी और प्राइवेट आईडी धारक एजेंटों द्वारा आवास योजना, वृद्धावस्था दिव्यांग विधवा पेंशन या किसान सम्मान निधि की ई-केवाईसी कराने का झांसा देकर ग्रामीणों के अंगूठे का निशान ले लिया जाता था। इसके बाद ग्रामीण के खाते से रकम पार कर दी जाती थी। इस तरह की साइबर ठगी और फर्जीवाड़े पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। नियमों के तहत जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.