आगरा, मार्च 7 -- कस्बा के बीआरसी परिसर स्थित आधार कार्ड सेंटर में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले में आधार कार्ड सेंटर आपरेटर विवेक कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने बताया कि वह अमांपुर कस्बा के कॉलेज रोड स्थित बीआरसी परिसर में आधार कार्ड बनाने का सेंटर चलाते हैं। वह सेंटर पर पहुंचे तो दरबाजे की कुंडी टूटी पड़ी थी। अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोर बायोमेट्रिक मशीन, माउस, की-बोर्ड समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी दिनेश सिंह, कस्बा इंचार्ज अवधेश कुमार ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.