देवरिया, फरवरी 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। आधार कार्ड संशोधन कराने में ग्रामीणों के पसीने छूट जा रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत आधार कार्ड में नाम संशोधन और पता बदलने को लेकर हो रही है। हर रोज ग्रामीण आधार केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। जिले में 30 से अधिक जगहों पर आधार कार्ड बनाए जाते हैं। इनमें उपडाकघर, बैंक, ब्लॉक संसाधन केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर शामिल हैं। हर रोज ग्रामीणों की भीड़ इन केंद्रों पर आधार में संशोधन कराने के लिए उमड़ती है। बीते एक साल से आधार कार्ड में संशोधन के लिए तमाम नए नियम आ गए हैं। इसके चलते जल्दी आधार कार्ड में संशोधन नहीं हो पा रहा है। जन्मतिथि में परिवर्तन कराने के लिए 18 साल से कम आयु होने पर जन्म प्रमाण पत्र और उससे अधिक आयु होने पर 10 वीं का अंकपत्र जरूरी है। गांव में रहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.