आधार कार्ड में नाम गलत, परेशान व्यक्ति ने नदी में लगाई छलांग
शाहजहांपुर, अक्टूबर 3 -- शाहजहांपुर। आधार कार्ड में नाम गलत दर्ज होने और उसे ठीक न करा पाने की परेशानी में रोजा क्षेत्र के बलिया गांव निवासी सत्तार ने शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के गर्रा पुल से नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण पुल के पास तैनात स्टीमर चालक तकी मोहम्मद की नजर उस पर थी। छलांग लगाते ही तकी ने स्टीमर नदी में उतार दिया और करीब दो मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर सत्तार को पानी से बाहर खींच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सत्तार कई बार नदी में गोते लगा चुका था। स्टीमर से उसे बाहर निकालने के बाद स्थानीय लोग भी नदी किनारे पहुंचे और उसे किनारे लाने में मदद की। वह काफी देर तक बेहोश रहा और करीब आधे घंटे बाद उसे होश आया।
सत्तार की परेशानी होश में आने के बाद सत्तार ने बताया कि कई साल पहले बने आधार कार्ड म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.