फतेहपुर, जनवरी 3 -- फतेहपुर। प्रधान डाकघर के आधार कार्ड सेक्शन में अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद डाक विभाग में हड़कंप मच गया। नवागत अधीक्षक डाकघर रमेश यादव ने पदभार ग्रहण करते ही सख्त रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई कर दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। मामला आधार से संबंधित एक कार्य के एवज में 2500 रुपये की अवैध वसूली से जुड़ा है। निरीक्षण के दौरान शिकायत मिलने पर अधीक्षक डाकघर ने तत्काल प्राथमिक जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद आधार कार्य में संलिप्त डाक सहायक संजय सिंह के साथ लेन-देन में भूमिका निभाने वाले एक एमटीएस कर्मचारी नईम अहमद को भी निलंबित कर दिया गया। बता दें कि अधीक्षक डाकघर रमेश यादव ने भारत सरकार के अधीन वर्ष 2022 की पोस्टल सर्विस परीक्षा में ऑल इंडिया 9वीं रैंक प्राप्त की थी। शुक्रवार को उन्होंने पदभार ग्रहण...