किशनगंज, अप्रैल 9 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सीमावर्ती इलाके किशनगंज में फर्जी दस्तावेज और अवैध आधार कार्ड बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के अब तक तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस कार्रवाई में पुलिस की विशेष टीम और एसटीएफ की संयुक्त भूमिका रही है। मामले की शुरुआत 2 अप्रैल को टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी से हुई, जहां एक किराना दुकान में दबिश देकर गिरोह के मुख्य सरगना मनोहर शर्मा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से करीब 400 लोगों के आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत 57 प्रकार के फर्जी दस्तावेज और सामग्री बरामद की गई। यह खुलासा इस पूरे नेटवर्...