धनबाद, अप्रैल 16 -- धनबाद। तोपचांची प्रखंड में विशेष आधार शिविर लगाया गया। इसमें 56 दिव्यांगों का आधार कार्ड के लिए एनरोलमेंट हुआ। जिला परियोजना पदाधिकारी यूआईडी अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले के वैसे दिव्यांग व्यक्ति, जिनका आधार कार्ड नहीं है, उनके लिए विशेष तौर पर प्रखंडों में स्थित आधार केंद्र में कैंप लगाया जा रहा है। आधार कार्ड बन जाने से उन्हें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। टुंडी में 16 अप्रैल, पूर्वी टुंडी में 17 अप्रैल, गोविंदपुर में 18 अप्रैल, कलियासोल में 20 अप्रैल, एग्यारकुंड में 21 अप्रैल तथा बाघमारा प्रखंड में 22 अप्रैल को दिव्यांगों के लिए शिविर लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- मधुबनी में दिव्यांगता शिविर का हुआ आयोजन यह भी पढ़ें- दिव्यांगों को चिह्नित करने के लिए 16 अप्रैल से चलेगा अभियान यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.