नोएडा, मार्च 14 -- नोएडा, संवाददाता। जिले के परिषदीय स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र में अब जन्म प्रमाणपत्र या आधार कार्ड के बिना भी बच्चों को प्रवेश मिलेगा। इस संबंध में शासन से निर्देश मिले हैं कि ऐसे मामलों में अभिभावकों की ओर से दी गई जानकारी को ही प्रवेश के लिए मान्य माना जाए। शासन से स्कूल चलो अभियान को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश मिले हैं। बताया गया है कि यह अभियान दो चरणों में चलेगा-पहला चरण एक से 15 अप्रैल और दूसरा चरण एक से 15 जुलाई तक आयोजित होगा। अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और कक्षा से कक्षा में बच्चों की निरंतरता बनाए रखना है। निर्देशों के अनुसार, तीन वर्ष के बच्चों का आंगनबाड़ी-बाल वाटिका में, छह वर्ष के बच्चों का कक्षा एक में तथा सात से 14 वर्ष तक के सभी ड्रॉपआउट और स्कूल से बाहर बच्चों का दोबारा नामांकन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.