भदोही, जून 13 -- भदोही, संवाददाता। जिले के ऊंज थाने के साइबर हेल्प डेस्क टीम ने पीड़िता के बैंक खाते में 42 हजार 182 रुपये वापस कराए। पैसा मिलने पर संबंधित ने पुलिस को धन्यवाद कहा। ऊंज थाना क्षेत्र के सोबरी निवासी एक महिला ने तहरीर दिया था। कहा था कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा आधार कार्ड एवं पैन कार्ड अपडेट कराने के नाम पर साइबर धोखाधड़ी कर लिया था। पुलिस ने लिखा पढ़ी करके मामले में रुपया वापस कराने का काम किया। पीड़िता के बैंक खाते में वापस कराया गया। टीम में कुमार आशेष सौरभ, नेहा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...