गोंडा, जून 24 -- गोंडा, संवाददाता। आरपीएफ टीम ने दूसरे के नाम पर बुक किए गए टिकट पर यात्रा कर रहे छह यात्रियों को बुधवार को पकड़ लिया। सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही टिकट बेचने वाले दलाल को वांटेड घोषित किया गया है। पोमंडल मुख्यालय से प्राप्त इनपुट पर कार्यवाही के दौरान ज्ञात हुआ कि रेलवे टिकट दलालों द्वारा आधार कार्ड में नाम व क्यूआर कोड बदलकर संगठित तरीके से महंगे दामों पर फर्जी टिकट बिक्री का गिरोह संचालित किया जा रहा है।

छह यात्रियों की गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक बस्ती और निरीक्षक अजमेर सिंह यादव, निरीक्षक अनिरूद्ध राय की निगरानी में 23 जून की रात गाड़ी संख्या 20104 (एलटीटी एक्सप्रेस) के एस 1-3 कोच में जांच की गई। टीम ने गाड़ी संख्या 20104 के S1 कोच की बर्थ संख्या 2,3,5,6 एवं 40 तथा S3 में बर्थ न 32 पर यात्रा कर रहे सभी छह...