आधार आधारित सत्यापन के बाद ही होगा रक्तदान
अलीगढ़, अगस्त 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण रक्त उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रोफेशनल ब्लड डोनरों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए शासन ने नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सभी राजकीय ब्लड बैंकों में रक्तदान से पहले आधार आधारित बायोमैट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया जाएगा। पहचान सत्यापित होने के बाद ही किसी व्यक्ति से रक्त लिया जाएगा। इससे फर्जी पहचान के आधार पर रक्तदान करने और निर्धारित अंतराल से पहले बार-बार रक्तदान करने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी। अब तक अधिकांश सरकारी ब्लड बैंकों में रक्तदाता का नाम, पता और सामान्य पहचान दर्ज कर रक्तदान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाती थी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद प्रत्येक रक्तदाता का आधार से जुड़ा बायोमैट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इससे रक्तदाताओं का डिजिटल रिकॉर्ड तैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.