नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। आम आदमी पार्टी के शिक्षक संगठन एकेडमिक फॉर एक्शन एंड डेवलेपमेंट टीचर्स एसोसिएशन (एएडीटीए) ने आधार आधारित बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध किया है। एएडीटीए ने आरोप लगाया है कि डीयू आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य करने और इसे वेतन भुगतान से जोड़ने जा रहा है। संगठन ने इस कदम को शिक्षकों पर दबाव बनाने वाला बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। शिक्षक संघ ने कहा कि 8 जनवरी को जारी डीयू की अधिसूचना से शिक्षकों में व्यापक चिंता पैदा हुई है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि जिन शिक्षकों और कर्मचारियों ने आधार आधारित बायोमेट्रिक पंजीकरण पूरा नहीं किया है, उनका जनवरी 2026 से वेतन रोका जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...