शामली, जनवरी 12 -- भाजपा नेता ने गांव में आधार कार्ड सेंटर खुलवाए जाने की मांग की है। दभेड़ीखुर्द गांव के पूर्व प्रधान व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री चौधरी मुंशाद अली चौहान ने आईजीआरएस पार्टल पर शिकायत की है। बताया है कि आधार कार्ड अपडेट के लिए एक हजार ग्राम पंचायतों में आधार जनसेवा केंद्र खुलवाए जाने हैं। दभेड़ीखुर्द खादर क्षेत्र का गांव है, जहां से जिला मुख्यालय की दूरी करीब 25 किमी. व तहसील एवं ब्लॉक की दूरी करीब 13 किमी. है। ऐसी स्थिति में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने गांव में आधार अपडेट सेवा केंद्र खुलवाए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.