आधारशिला वृद्धाश्रम नैनी की लखनऊ में खुलेगी शाखा
प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज। नैनी स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में प्रति वर्ष बढ़ रहे बुजुर्गों की संख्या को देखते हुए वृद्धाश्रम का विस्तार होने जा रहा है। इसके तहत लखनऊ में वृद्धाश्रम की एक नई शाखा खुलेगी। वहीं नैनी वृद्धाश्रम से जो बुजुर्ग लखनऊ में रहना चाहेंगे उन्हें लखनऊ भेजा जाएगा। अभी आधारशिला वृद्धाश्रम नैनी में 123 बुजुर्ग रहते हैं। इसमें 35 महिलाएं हैं। वृद्धाश्रम हर वर्ष 15 से 20 नए बुजुर्ग आते हैं। आधारशिला वृद्धाश्रम के निदेशक शशांक गोस्वामी के अनुसार वृद्धाश्रम में बुजर्गों को आवास, भोजन, चिकित्सा आदि की निःशुल्क सुविधाएं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.