फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 15 -- फर्रुखाबाद। पूत के पांव पालने में ही दिखाई देने लगते हैं इस कहावत को चरितार्थ करते हुए नन्हे आधवन जौहरी ने मात्र 1 वर्ष 6 माह की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है। आधवन, नगर के तलैया फ़ज़ल इमाम निवासी आकांक्षा सक्सेना के पुत्र हैं। मां आकांक्षा एक फाउंडेशन' की डायरेक्टर हैं। पिता साजन शंकर जौहरी बेंगलुरु में एक कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट है। इतनी कम उम्र में आधवन ने 16 अंगों की पहचान, अंग्रेज़ी वर्णमाला से जुड़े शब्द याद करना, 3 राष्ट्रीय प्रतीकों को पहचानना और पेन को सही ढंग से पकड़ने की उपलब्धि हासिल की है। मां आकांक्षा ने बताया कि मामा के साथ मंदिर जाने से आधवन में पूजा-पाठ के प्रति गहरी रुचि है। एक नजर :आधवन का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम फोटो 17परिचय अपनी मां और पिता के साथ...