रांची, अप्रैल 2 -- रांची। हुल्ला हूप सबसे ज्यादा बार अपनी नाक पर घुमाने के लिए डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल, कडरू की छात्रा आद्रिति सिंह का नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। आद्रिति ने दो मिनट और 23 सेकेंड में हुल्ला हूप को 148 बार घड़ी की विपरीत दिशा में अपनी नाक पर घुमाया। स्कूल की दूसरी छात्रा आसवी वशिष्ट ने हुल्ला हूप को तीन मिनट और 46 सेकेंड में 226 बार एंटी क्लाकवाइज अपनी नाक पर घुमाया। विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन डी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ एसके शर्मा ने दोनों को प्रार्थना सभा में प्रमाण पत्र प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...