चक्रधरपुर, अप्रैल 20 -- चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण मंडल से होकर चलने वाली 5 जोड़ी ट्रेनें 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक विभिन्न तिथियों में रद्द रहेंगी। जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू, ट्रेन नंबर 68079/68080 भोजूडीह-चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू 21, 24 और 26 अप्रैल को रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 18602/18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 68023/68024 झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू 21 और 23 अप्रैल को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 26 अप्रैल को रद्द रहेगी।शार्ट टर्मिनेट होकर चलेंगी ये ट्रेनेंट्रेन नंबर 68056/68060 टाटानगर आसनसोल बराभूम मेमू 20 अप्रैल को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी। ट्रेन नंबर 6...