चक्रधरपुर, मई 11 -- चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर 12 से 17 मई तक तीन जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी, वहीं तीन जोड़ी ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट व ओरिजिनेट होकर चलेंगी। टाटा-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। जानकारी के अनुसार आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर लाईन ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण भोजूडीह चंद्रपुरा भोजूडीह मेमू 12, 15 और 17 मई को रद्द रहेगी। इसी तरह आद्रा -मेदिनीपुर आद्रा मेमू 15 मई, आद्रा भागा आद्रा मेमू 17 मई को रद्द रहेगी। शार्ट टमिनेट होकर चलेंगी ये ट्रेनेंलाइन ब्लॉक के कारण आसनसोल टाटा आसनसोल मेमू 13, 15, 16 और 17 मई को आद्रा तक ही जाएगी। यह भी पढ़ें- आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक, कई मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित टाटानगर आसनसोल बराभूम मेमू 11 मई तथा आसनसोल पुरुलिया आसनसोल मेमू 14 मई को आद्रा तक ही जाएगी...