चक्रधरपुर, जून 29 -- चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में रेल पटरियों के नवीनीकरण और नए सिग्नल सिस्टम के विकास कार्य के लिए 29 जून से 5 जुलाई तक इंजीनियरिंग एवं एसएंडटी विभाग की ओर से संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण आद्रा, रांची और चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली कई मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस अवधि में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 30 जून को आद्रा-भागा-आद्रा मेमू तथा 4 जुलाई को टाटानगर-आसनसोल मेमू रद्द रहेगी। वहीं आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 29 जून और 2 जुलाई को रद्द रहेगी। इसके अलावा टाटानगर-बराभूम, आसनसोल-पुरुलिया, चक्रधरपुर-गोमो तथा आसनसोल-टाटानगर सहित कई मेमू ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में आद्रा या महुदा तक ही चलेंगी और वहीं से वापस रवाना होंगी। यह भी पढ़ें- तीन दिन महुदा तक ही चलेगी चक्रधरपुर-गो...