चक्रधरपुर, जून 4 -- आद्रा रेल मंडल के पुरुलिया रेलखंड में रिलेविंग गार्डर लगाने के लिए 4 से 11 जून तक 3 फेज में ट्राफिक कम प्ॉावर ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके चलते आद्रा रेल मंडल से होकर चलने वाली तीन जोड़ी मेमू ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रद्द रहेगी। वहीं चार जोड़ी मेमू ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट व ओरिजिनेट होकर चलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आसनसोल-बोकारो स्टील सिटी आसनसोल मेमू 4, 8 और 11 जून को रद्द रहेगी। झारग्राम पुरुलिया झारग्राम मेमू 8 और 11 जून तथा आद्रा बराभूम आद्रा मेमू 8 और 11 जून को रद्द रहेगी। शार्ट टर्मिनेट होकर चलेगी ये ट्रेनें :खड़गपुर हटिया खड़गपुर एक्सप्रेस 4, 8 और 11 जून को आद्रा तक ही जाएगी। यह भी पढ़ें- बक्सर और संतरागाछी की ट्रेन 8 को चलेगी लेट इन दिनों में इस ट्रेन की आद्रा हटिया के बीच सेवा रद्द रहेगी। आसनसोल टाटा आसनसोल मेमू...