चक्रधरपुर, मार्च 16 -- चक्रधरपुर । आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के कारण 17 से 22 मार्च तक आद्रा रेल मंडल से होकर चलने वाली तीन जोड़ी मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं कई ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट होकर चलेंगी। जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 17,19, 20 और 22 मार्च को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू 17, 20 और 22 मार्च को रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 68079/68080 भोजूडीह-चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू 17, 20 और 22 मार्च को रद्द रहेगी।शार्ट टर्मिनेट होकर चलेंगी ये ट्रेनेंट्रेन नंबर 68056/68060 टाटा-आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर 16 मार्च को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी। इस दिन आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच ट्रेन रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 18...