आद्रा में लाइन में फंसी टाटा, धनबाद हटिया व आसनसोल की ट्रेनें
जमशेदपुर, मई 14 -- जमशेदपुर। आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर की ट्रेनों के परिचालन दूरी में कटौती करने के साथ बदले मार्ग पर चलाने का आदेश हुआ है। इससे टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन 15, 16 और 17 मई को आद्रा से अपडाउन करेगी जबकि टाटा-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग बदलेगा। बताया जाता है कि ब्लॉक के दौरान इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन, सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन का काम होना है। इधर, लाइन ब्लॉक के कारण गुरुवार को धनबाद आदित्यपुर एक्सप्रेस और आसनसोल टाटानगर मेमू ट्रेन आद्रा स्टेशन से लौट जाएगी। कोल्हान और पश्चिम बंगाल के साथ झारखंड के विभिन्न जिलों की ट्रेनों के परिचालन में फेरबदल होने से सैकड़ो यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। यह भी पढ़ें- उत्कल एक्सप्रेस 11 से 16 तक होगी रद्द
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.