बोकारो, सितम्बर 30 -- बोकारो, प्रतिनिधि। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 'स्वच्छता में सहभाग' थीम के साथ 17 सितंबर से 15 अक्टूबर तक 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को मंडल के विभिन्न स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, स्वास्थ्य इकाइयों व कार्यालय परिसरों में स्वच्छता व जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान के दौरान सफाई, कचरे के उचित निस्तारण व जल निकासी क्षेत्रों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। विद्यार्थियों, रेलकर्मियों व अन्य लोगों ने सक्रिय भागीदारी की। यात्रियों व आमजन को रेलवे परिसर स्वच्छ रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने व सार्वजनिक सुविधाओं का जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली जागरूकता कार्यक्रमों में व...