देवघर, मई 11 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 11 से 17 मई 2026 तक प्रस्तावित एक सप्ताह के रोलिंग ब्लॉक के कारण कई मेमू पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ट्रेन नंबर- 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू पैसेंजर 13, 15, 16 व 17 मई को आद्रा जंक्शन पर आंशिक रूप से समाप्त और प्रारंभ होगी। इस दौरान आद्रा-टाटानगर-आद्रा के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर- 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बराभूम रेलवे स्टेशन मेमू पैसेंजर 11 मई को आद्रा जंक्शन तक ही चलेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर- 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया जंक्शन-आसनसोल मेमू पैसेंजर 14 मई को आद्रा से ही संचालित होगी। रेलवे ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...