आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित, आसनसोल की मेमू सेवाएं रहेंगी रद्द
देवघर, अगस्त 24 -- जसीडीह प्रतिनिधि दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 24 से 30 अगस्त तक निर्धारित संयुक्त इंजीनियरिंग, टीआरडी व एसएंडटी रोलिंग ब्लॉक के कारण आसनसोल से चलने वाली कई मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। विकासात्मक व अनुरक्षण कार्यों को लेकर रेलवे ने कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने के साथ कई ट्रेनों का आद्रा में अल्प-समापन और अल्प-प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। आसनसोल रेल मंडल के अनुसार ट्रेन नंबर- 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू 24 अगस्त तथा 26 से 30 अगस्त तक रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर- 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 24, 27 और 28 अगस्त को निरस्त रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर- 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू 24, 26, 27 और 29 अगस्त को आद्रा तक ही चलेगी। यह भी पढ़ें- रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.