लातेहार, जून 24 -- बेतला, प्रतिनिधि। खेती का सबसे खास आद्रा नक्षत्र बीते सोमवार से शुरू हो गया। ऐसे में किसानों की नजरें होनेवाली मॉनसूनी बारिश और सरकारी स्तर से अनुदानित दर पर मिलनेवाले खाद-बीज पर टिकी हैं। इसबारे में क्षेत्र के किसान सत्येंद्र सिंह,सत्यनारायण सिंह,अरविंद ओझा,रामनारायण प्रसाद,शंकर मिस्त्री, शंभू विश्वकर्मा आदि ने कहा कि खरीफ की खेती के लिए आद्रा नक्षत्र बेहद खास माना गया है। पर उक्त नक्षत्र के तीन दिन बीत जाने के बाद भी अबतक न तो बारिश हुई है और न ही किसी केंद्र पर सरकारी खाद-बीज उपलब्ध हो पाया है। नतीजतन खरीफ की खेती को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।किसानों यह भी पढ़ें- चिंता : आद्र्रा और हस्त दोनों नक्षत्रों ने किसानों को किया निराश का कहना है कि यदि समय से खेतों की जुताई-बुआई नहीं हुई तो इसका सीधा असर फसलों के उत्पा...