आद्रा नक्षत्र पर प्रकृति पूजा, सत्यनारायण कथा के बाद हुआ भंडारा
सासाराम, जुलाई 3 -- राजपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अमरपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मठ परिसर पकड़ी बरदराज मंदिर एवं सुअरा श्रीराम जानकी दरबार में शुक्रवार को आद्रा नक्षत्र के अवसर पर प्रकृति पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान संतों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण किया। पूजन एवं हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें मठाधीश्वर सुदर्शनाचार्य और महंत सूर्यकांताचार्य के नेतृत्व में संतों तथा सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.