जमशेदपुर, सितम्बर 15 -- जमशेदपुर। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से मेमू ट्रेन 20 सितंबर को आसनसोल नहीं जाएगी। दक्षिण पूर्व जोन से ट्रेन को आद्रा तक चलाने का आदेश हुआ है। जबकि, आद्रा से खड़गपुर, भागा व हटिया मार्ग की ट्रेनों को रद्द भी किया गया है। ट्रेन को अपडाउन में आद्रा तक चलाने से बंगाल और झारखंड मार्ग के विभिन्न स्टेशनों के सैकड़ों यात्रियों को परेशानी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...