हरिद्वार, अप्रैल 21 -- जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य महाराज की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। शंकराचार्य चौक पर श्री विग्रह पूजन किया गया, जबकि श्रीकृष्ण निवास आश्रम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। शंकराचार्य चौक पर आयोजित पूजन में भारत माता मंदिर के श्रीमहंत एवं महामंडलेश्वर स्वामी गिरधर गिरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद, स्वामी शरद पुरी सहित संत समाज ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रीकृष्ण निवास आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ने कहा कि आद्य शंकराचार्य शिवस्वरूप थे। उन्होंने भारत को धार्मिक और सांस्कृतिक एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। यह भी पढ़ें- दशनाम गोस्वामी समाज ने हर्षोल्लास से...