संभल, सितम्बर 3 -- गंगा एक्सप्रेसवे के समीप खिरनी गांव के पास प्रस्तावित औद्योगिक गलियारा परियोजना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गई है। तहसील संभल में औद्योगिक गलियारे और उसके अप्रोच मार्ग के लिए भूमि मूल्य अनुमोदन से जुड़ी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेज लखनऊ भेजने के निर्देश दिए गए हैं। तहसीलदार धीरेन्द्र कुमार सिंह की ओर से संग्रह अमीन अशोक कुमार को जारी पत्र में जिलाधिकारी कार्यालय के पत्र के अनुपालन में कार्रवाई करने को कहा गया है। पत्र के अनुसार, जिला (मध्यम एवं वृहद परियोजना) की दर तथा कुल भूमि मूल्य अनुमोदन समिति की 27 जुलाई को हुई बैठक की संस्तुति के क्रम में तैयार कार्यवृत्त को आयुक्त मुरादाबाद मंडल की ओर से 29 अगस्त को अनुमोदन प्रदान किया गया है। अब अनुमोदन की मूल प्रति 3 सितंबर को उत्...