हरदोई, अप्रैल 5 -- हरदोई। शहर में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। "हरित भारत, स्वच्छ भारत" विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में आद्या और अवनी ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। मुख्य अतिथि संजय अवस्थी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, परिश्रम और दृढ़ संकल्प से ही सफलता हासिल होती है। कक्षा 6 से 10 वर्ग में प्रथम पुरस्कार आद्या, द्वितीय इर्तिका और तृतीय सोहाली को दिया गया। वहीं कक्षा 1 से 5 वर्ग में अवनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि काव्या और अप्सरा को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा श्रेष्ठा को तृतीय पुरस्कार मिला। महिमा गुप्ता को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और वैष्णवी गुप्ता को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता प्रकाश आर्ट...