आद्याशंकर को मिली नई जिम्मेदारी
बलिया, जुलाई 27 -- बेल्थरारोड। समाजवादी पार्टी ने वाराणसी-मिर्जापुर खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए बेल्थरारोड के टगुनिया गांव निवासी प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव को जनपद का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और राजनीतिक अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। अपनी नियुक्ति पर आद्याशंकर यादव ने प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.