लखनऊ, मई 7 -- लखनऊ में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम के दावे एक बार फिर खोखले साबित हुए। महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार द्वारा अमीनाबाद-कैसरबाग क्षेत्र का निरीक्षण कर सख्त निर्देश देने और सफाई कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने के अगले ही दिन हालात जस के तस नजर आए। चौक बाजार, घंटाघर और दारुलशफा के आसपास दिनभर कूड़े के ढेर पड़े रहे, जिन्हें रात तक नहीं हटाया गया। ------ यह भी पढ़ें- सड़क किनारे तीन दिन तक पड़ा रहा नालों का कूड़ा, आक्रोशचौक बाजार में नहीं हुई रात की सफाई व्यापारियों का आरोप है कि महापौर और नगर आयुक्त ने बुधवार को निरीक्षण किया था, उस दिन भी अमीनाबाद में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त रही। रात में कूड़ा नहीं उठाया गया और केवल सुबह औपचारिक रूप से झाड़ू लगाकर खानापूर्ति कर दी गई। चौक बाजार में सड़कों के किनारे...