आदेश वापसी तक आंदोलन जारी, तालाबंदी की चेतावनी
प्रयागराज, जुलाई 27 -- प्रयागराज प्रमुख संवाददाता राजस्व परिषद बार एसोसिएशन का आंदोलन जारी है। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी हाल में आम सभा की। बैठक में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया और सचिव, राजस्व परिषद की ओर से तीन जुलाई और आठ जुलाई को जारी आदेशों को वापस लिए जाने तक आंदोलन जारी रखने का समर्थन किया।महासचिव अनिरुद्ध शर्मा ने कहा कि आम सभा में मिले सुझावों के आधार पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि आदेश वापस नहीं लिए गए तो बार एसोसिएशन के पास तालाबंदी जैसे कदम उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। उन्होंने राजस्व परिषद के अध्यक्ष से तत्काल दोनों आदेश वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि इससे अधिवक्ताओं और वादकारियों के हित में न्यायालय का संचालन सुचारु हो सकेगा। चेतावनी दी कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.