गोपालगंज, अप्रैल 24 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोपालगंज शहर सहित जिले के सभी नगर निकायों में बिना लाइसेंस खुले में मांस-मछली की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। चैत्र नवरात्रि और छठ जैसे पर्वों के दौरान भी नगर निकाय इस पर रोक लगाने में सुस्त नजर आए। प्रधान सचिव के निर्देश के बावजूद कार्रवाई कागजों तक सीमित होकर रह गई है। 21 फरवरी को प्रधान सचिव ने सभी नगर निकायों को खुले में मांस-मछली की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया था। आदेश के 63 दिन बाद भी जमीनी स्थिति नहीं बदली है। शहर के कई इलाकों में सड़क किनारे खुलेआम मांस-मछली बिक रही है। यह भी पढ़ें- मंत्री के आदेश पर भारी पड़ रहे कारोबारी, अधिकारी भी मौन प्रशासनिक सख्ती के अभाव में दुकानदारों में आदेश का कोई असर नहीं दिख रहा। स्थानीय लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.