लखीमपुरखीरी, मई 4 -- चयन वेतनमान का आदेश होने के बावजूद वेतन वृद्धि न होने से नाराज टीचरों ने सोमवार को बीआरसी आफिस के बाहर सांकेतिक धरना देकर विरोध जताया। इसके बाद बीईओ के नाम ज्ञापन सौंपा। टीचरों ने बताया कि निघासन ब्लाक के करीब तीन सौ टीचरों के चयन वेतनमान का आदेश होने के बावजूद उनके वेतन में इजाफा नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि विभागीय लापरवाही और सर्विस बुक अपडेट न होने की वजह से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। टीचरों ने बताया कि विभाग की ओर से भरोसा दिया गया था कि अप्रैल महीने का वेतन बढ़े हुए चयन वेतनमान के साथ आएगा लेकिन जब वेतन बैंक खातों में पहुंचा तो स्थिति जस की तस थी। यह भी पढ़ें- कार्य में लापरवाही पर 42 स्कूलों के एचएम से स्पष्टीकरण टीचरों का आरोप है कि आदेश होने के महीनों बाद भी बाबू और संबंधित अधिकारी सर्विस बुक अपडेट करने मे...