बाराबंकी, जनवरी 31 -- देवा शरीफ। स्थानीय नगर में स्थित सरकारी तालाब की पैमाइश कर खुदाई के लिए आदेश जारी होने के बाद भी राजनीतिक दबाव के चलते आदेश ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। जिससे सरकारी तालाब की खुदाई आज तक नहीं हो सकी है। न ही सरकारी तालाब और बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाई गई अवैध इमारतें ही हटाई गईं। देवा के ग्राम पंचायत मामापुर और देवा आदर्श नगर पंचायत के कुर्सी चौराहे से चंद कदम की दूरी पर स्थित बीएसएनएल टावर और देवा ब्लॉक कार्यालय के पास बने सरकारी कदीमी तालाब को नगर पंचायत के कूड़े से पटवा दिया गया। सरकारी तालाब की खुदाई कराने के लिए पूर्व उप जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने लेखपाल व कानूनगो भेजकर राजस्व टीम से तालाब की पैमाइश करवा के चिन्हित कराया था। अजय द्विवेदी के तबादले के बाद राजनीतिक दबाव के चलते तालाब की फाइल दबा दी गई थी। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.