आदेश के बाद भी नहीं हुआ सीमांकन
आजमगढ़, जून 6 -- मेंहनगर। तहसील क्षेत्र के वर्मा सागर गांव निवासी विंध्याचल पुत्र विक्रम मौर्य ने आरोप लगाया है कि उसकी भूमि आराजी संख्या 489, रकबा 0.910 हेक्टेयर के सीमांकन में अनियमितता बरती गई है। पीड़ित के अनुसार भूमि कम मिलने की शिकायत पर वर्ष 2024 में सीमांकन का दावा किया गया था, जिसके बाद तत्कालीन राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार तथा थाना मेहनगर पुलिस की मौजूदगी में सीमांकन कराया गया था।विंध्याचल का कहना है कि सीमांकन के दौरान उसे फील्ड बुक के अनुसार पूरी जमीन नहीं मिली। इस संबंध में उसने अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर पुनः सीमांकन की मांग की थी। शिकायत पर सक्षम अधिकारी द्वारा दोबारा सीमांकन कराने का आदेश भी पारित किया गया, लेकिन आरोप है कि वर्तमान राजस्व निरीक्षक रमाशंकर यादव द्वारा अब तक पुनः सीमांकन नहीं कराया गया। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.