समस्तीपुर, मार्च 15 -- सरायरंजन, निसं। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली वार्ड 42 स्थित एक सड़क पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। बता दें कि ग्रामीण समीरचंद्र गौरव द्वारा उक्त सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिये उच्चाधिकारियों को आवेदन दिया गया था। आवेदन के आलोक में नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त ने एक माह पूर्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं मुसरीघरारी थानाध्यक्ष को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यार्थ पत्र भी प्रेषित किया गया था। पर इस दिशा में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.