आदेश के बाद भी कई निजी स्कूलों में हो रही बच्चों की पढ़ाई
बिहारशरीफ, जून 23 -- आदेश के बाद भी कई निजी स्कूलों में हो रही बच्चों की पढ़ाई चेवाड़ा, निज संवाददाता। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए डीएम ने सरकारी व निजी स्कूलों में एक से आठ तक की कक्षाएं 27 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। सरकारी विद्यालयों में तो इस आदेश का पूर्णतः पालन हो रहा है। लेकिन, नगर पंचायत क्षेत्र के कई निजी विद्यालयों के संचालक अपनी मनमानी कर रहे हैं। आदेश के बावजूद कक्षाओं के संचालन के साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ भी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से अविलंब ऐसे विद्यालयों की जांच करने और आदेशों का उल्लंघन करने वाले संचालकों पर कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- आदेश के बाद भी कई निजी स्कूलों में हो रही बच्चों की पढ़ाई (चेवाड़ा से संजीव कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.