मेरठ, मार्च 18 -- नगरीय परिवहन सेवा में काम करने वाले परिचालक (कंडक्टर) एक वर्ष से अधिक समय से बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। इन कर्मचारियों ने स्थानांतरण आदेशों के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताते हुए मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया। परिचालकों का कहना है कि परिवहन निगम मुख्यालय द्वारा 18 नवंबर 2025 को जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए थे, कि नगरीय परिवहन सेवाओं से जुड़े परिचालकों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) के मेरठ क्षेत्र डिपो में स्थानांतरित किया जाए। इसके तहत सभी प्रभावित कर्मचारियों ने अपने-अपने प्रार्थना पत्र भी संबंधित कार्यालय में जमा कर दिए हैं। पांच माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बसों का संचालन बंद हुए एक साल से अधिक हो चुका है, जिससे हमारी आजीविका पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.