आदेश के तीन वर्ष बाद भी नहीं खाली हुआ अतिक्रमण
मधुबनी, जून 29 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल लोक शिकयत निवारण पदाधिकारी द्वारा बेनीपट्टी के बसैठ मौजे में सरकारी जमीन से अतिक्रमण खाली करने को दिये गये निर्देश के तीन वर्ष बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। बसैठ के सुमन कुमार ने इस संबन्ध में 7 मई 2023 को अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष अपील दायर किया था। सुनवाई के बाद 20 जुलाई 2023 को लोक शिकायत पदाधिकारी ने अंतिम विनिश्चय में जांचोपरांत जमा की गई प्रतिवेदन के आधार पर उक्त जमीन को सरकारी जमीन मानते हुए उसे खाली कराने का निर्देश दिया था। हल्का कर्मचारी ने अपने प्रतिवेदन में स्पष्ट किया है कि खाता संख्या 1138 खेसरा संख्या 2504 पुराना एवं 4574 नया में रकबा 1-2-4 सीएस एवं आरएस खतियान में सरकारी गैरमजरूआ है जिसे 10 स्थानीय लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर रखा गया है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.