गोरखपुर, अप्रैल 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राजघाट पुल की मरम्मत पूरा होने के बाद सोमवार को वाहनों के डायवर्जन की समस्या दूर हो गई है। नौसड़ और बाघागाड़ा से भारी वाहनों को डायवर्ट को डायवर्ट किया जा रहा था, जिसमें वाहनों को 35 किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ रही थी। पुल की मरम्मत पूरा होने से लोगों को बड़ी राहत मिली। लोक निर्माण विभाग ने सोमवार सुबह ही राजघाट पुल खोल दिया, लेकिन डायवर्जन ड्यूटी में लगी पुलिस तैनात रही। पुलिस ने लोगों को बताया कि डायवर्जन 20 अप्रैल तक है। डायवर्जन हटाने का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग के जेई नागेंद्र मणि गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को पुल को यातायात के लिए खोले जाने की सूचना दी तो दोपहर में डायवर्जन हटाया गया। यह भी पढ़ें- दो माह में हो जाएगी संजय सेतु की मरम्मत उन्होंने बताया कि पुल की मरम्मत क...