गोपालगंज, अप्रैल 4 -- फुलवरिया। एक संवाददाता आदेशों के अनुपालन में लापरवाही को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर ने एतराज जताते हुए संबंधित अधिकारियों से 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। निदेशक ने सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 13 अक्टूबर 2023 को जारी अधिसूचना हवाला देते हुए कहा है कि राजकीयकृत एवं परियोजना माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत परिचारियों को नियमानुसार प्रोन्नति एवं उच्चतर वेतनमान देने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका था। इसके बावजूद इस आदेश को अब तक लागू नहीं किया गया, जो गंभीर लापरवाही है। उन्होंने चेतावनी दी कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 15 दिनों के भीतर प्रोन्नति संबंधी कार्रवाई कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...