गोपालगंज, अप्रैल 4 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कमला राय महाविद्यालय, गोपालगंज के शिक्षक संघ ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा द्वारा जारी हालिया आदेश का विरोध करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर शनिवार को महाविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी प्रतिदिन 7 घंटे ड्यूटी करने का आदेश जारी किया गया है। शिक्षक संघ ने कुलपति को संबोधित पत्र में कहा है कि यह आदेश शिक्षकों के हितों के प्रतिकूल है और इससे शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो सकता है। यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 6 अप्रैल को जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में डॉ. सतीश चंद्र शंकरम, प्रो. डॉ. अनुजा सिंह, डॉ. इसरारुल हक, प्रवीण कुमार पांडेय, डॉ. निर्मा मौर्य, डॉ. कौसर अली, प्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.