आदेशों की अनदेखी और अनियमितता पर प्रधानाध्यापिका निलंबित
अलीगढ़, अप्रैल 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आदेशों की अनदेखी और कार्य में अनियमितता पर कार्रवाई करते हुए बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने प्राथमिक विद्यालय सुखरावली की प्रधानाध्यापिका अंजना रुहेला को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी लोधा की जांच आख्या और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की गई। जारी आदेश के अनुसार, स्कूल चलो अभियान के तहत कक्षा 5 पास विद्यार्थियों का नजदीकी उच्च प्राथमिक विद्यालय में नामांकन कराया जाना था। लेकिन जांच में सामने आया कि कई छात्रों का नामांकन नहीं कराया गया, जबकि संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सीट उपलब्ध होने की पुष्टि भी की थी। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देश दिए जाने के बावजूद प्रधानाध्यापिका ने आदेशों का अनुपालन नहीं किया। इसके अलावा, उच्चाधिकारियों के निर्देशों की लगातार अवहेलना, का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.