बगहा, मार्च 22 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। चैत्र नवरात्रि के चतुर्थ दिन माता के कूष्मांडा स्वरूप की विशेष पूजा अर्चना की गई। माता को लाल,पीला रंग का वस्त्र धारण कराया गया। इस दौरान माता के आदि स्वरूप अर्थात पृथ्वी के रचयिता के रूप में पूजा अर्चना की गई। नगर के सभी दुर्गा मंदिरों में दुर्गा सप्तशती के बोल गूंजते रहे। सुबह से ही महिलाएं आसपास के मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना करती देखी गई। माता को चढ़ाने के लिए लाल चुनरी सहित प्रसाद के लिए कई प्रकार की सामग्रियों की जमकर खरीदारी की गई। मंदिर के बाहर तरह-तरह के प्रसाद, नारियल और चुनरी की बिक्री के लिए स्टॉल लगाया गया है। माता को प्रिय अड़हुल फूल चढ़ाने के लिए भक्तों ने खरीदारी की। इधर नगर के तीन लालटेन चौक स्थित माता दुर्गा मंदिर परिसर को नवरात्र के चौथे दिन भी आकर्षक तरीके से सजाया गया। माता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.