बिजनौर, मार्च 24 -- नजीबाबाद। चैत्र नवरात्र के पांचवे दिन नगर के मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पांचवे दिन श्रद्धालुओं ने आदि शक्ति मां स्कन्दमाता के स्वरूप की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर दुल्हन की तरह सजाये गये हैं। सोमवार को नगर के संतोषी माता मंदिर, काली मंदिर, प्राचीन काली शक्तिपीठ, रमेश नगर स्थित नीलकंठ महादेव आदि मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। नवरात्र के पांचवे दिन आदि शक्ति के पांचवे स्वरूप मां स्कन्दमाता देवी की पूजा अर्चना की गई। मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्कन्दमाता के नाम से जाना जाता है। नवरात्र के मौके पर नगर के मंदिरो को दुल्हन की तरह से सजाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.